जयडीहा पंचायत के खेल मैदान बरतुआ में 12 को सरहुल व 17 को रामनमी मेला

ओरमांझी: प्रखण्ड क्षेत्र के जयडीहा पंचायत के खेल मैदान बरतुआ में गुरुवार को पुर्व मुखिया विनोद बेदिया के अध्यक्षता में बैठक रखी गई।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल शुक्रवार को सरहुल मिलन समारोह मेला एवं 17 अप्रैल को रामनमी मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भव्य पारम्परिक आकर्षक झांकियां को सफलतापूर्वक कैसे लोगों के हुजूम और शांति व्यवस्था के साथ सफल आयोजन हो एवं सभी लोगों का सहयोग प्राप्त कैसे हो आदि विषयों पर चर्चा किया गया। सरहुल जतरा में आकर्षित झांकी के साथ पारस्परिक वेषभूषा में शामिल होने वाली गावों की मंडलियों को आयोजन कमिटी के द्वारा पुरस्कृत प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। जतरा को आकर्षक बनाने के लिए जयडीहा, गणेशपुर, बरतुआ, गुरगाई, कुरूम, साहेर, मनातू, पूंदाग,पिस्का और डुंडे सहित पुरे ओरमांझी प्रखंड को आमंत्रित किया जायेगा। इस सरहुल मेला और रामनवमी मेला को सफल आयोजन के लिए नए कमिटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पूर्व मुखिया विनोद बेदिया, सचिव पंचायत समिति सदस्य प्रवेश भोगता, उपाध्यक्ष अजय करमाली व मोहित करमाली,सह सचिव बुद्धेश्वर बेदिया, कोषाध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रतिनिधि,नीलाम्बर खरवार,उपमुखिया उप कोषाध्यक्ष रामराज महतो, सूचना प्रभारी परमेश्वर गंझु, मुख्य संरक्षक ग्राम प्रधान शंकर करमाली,घनेनाथ करमाली ग्राम प्रधान जयडीहा, कमलेश्वर मुंडा ग्राम प्रधान साहेर, सिताराम मुंडा ग्राम प्रधान गुरगाई,कुलेश्वर करमाली, बिनोद कुमार महतो,वार्ड सदस्य जयडीहा जगरनाथ बेदिया वार्ड सदस्य जयडीह , रिंकी देवी वार्ड सदस्य साहेर,यमुना देवी वार्ड सदस्य बरतुआ,संजू देवी वार्ड सदस्य गणेशपुर ,विशुन बेदिया,बसंत बेदिया दिलीप महतो,बुधेश्वर बेदिया प्रज्ञा केंद्र पंचायत भवन जयडीहा,शनि सिंह,तेजू प्रजापति,राजबली गंझु , पूरन गंझु,लालजी गंझु, इत्यादि शामिल थे।

This post has already been read 1057 times!

Sharing this

Related posts