कोकर व्यापार संघ का दीवाली मिलन समारोह संपन्न

Ranchi: कोकर व्यापार संघ का दीपावली मिलन समारोह सह लाटरी ड्रा का आयोजन कोकर स्थित ब्लेसिंग बंक्वेंट हॉल में किया गया। समारोह में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी रोहित पोद्दार, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष रतन अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, तुषार विजयवर्गीय एवं पूर्व पार्षद अर्जुन यादव उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जयदेव धूत ने किया, संचालन व्यापार संघ के उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव प्रदीप रवि ने किया।

समारोह में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रवजलन कर समारोह का शुरुआत किया। समारोह मे लॉटरी ड्रा किया गया। लॉटरी ड्रा के संयोजक प्रमोद सिंघानिया एवं बीरेंद्र प्रसाद थे। समारोह के पश्चात सभी ने स्वरूचि भोजन का भी लुफ्त उठाया।

समारोह में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे त्यौहार हमें आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द, एकता और हमारी रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी देते हैं। इसलिए इन त्योहारों को हमें सभी आपसी भेदभावों को मिटाकर ओर एकजुट होकर मनाना चाहिए। त्योहार व रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और ये हमें एकता का संदेश देते हैं।

कोकर व्यापार संघ के अध्यक्ष जयदेव धूत ने कहा कि, देश में सत्ता के लिए लड़ाई होती रही है लेकिन राम एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सत्ता को त्याग कर नंगे पैर वनवास चले गए। अगर किसी का राज्य जीत भी लिया तो जीत कर उसके भाई को लौटा दिया भाई को राजतिलक कर दिया, यह केवल राम राज्य में ही संभव था।

पूर्व अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी का सपना 2027 तक 5 ट्रिलियन का है। उन्होंने कहा कि, इतने बड़े अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करने के लिए हम सभी व्यापारियों को एक दूसरे से समन्वय बनाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ना है तो हमे हर स्तर पर एकजुटता के साथ काम करना होगा।

मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे व दीपावली की शुभकामनाएं दी। कोकर व्यापार संघ के द्वारा संघ के शुरुआती दिनों से जुड़े रहे लोगो को सम्मानित किया गया एवं आतिशबाजी की गयी। समारोह में कोकर व्यापार संघ से जुड़े सभी व्यापारी मौजूद रहे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

This post has already been read 2845 times!

Sharing this

Related posts