कांग्रेस ने पटेल की जयंती और इंदिरा की शहादत दिवस मनाई

रांची। प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में मंगलवार को रांची के कांग्रेस भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इंदिरा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों विभूतियों का योगदान एवं बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। गांधी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी। ठाकुर ने कहा देश की संगठित संरचना के निर्माण के लिए संकल्पित और अपने प्रयासों से भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन चिरकाल तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का नेतृत्व विशाल था। उनके दृढ़ निश्चय के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को अछुण्ण बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पटेल के विचार एवं आदर्श आज के युग में बहुत ही प्रासंगिक है। स्वतंत्रता आन्दोलन में तो उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी ही आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किये।

This post has already been read 2081 times!

Sharing this

Related posts