करिश्मा कपूर के गाने पर टाइगर श्रॉफ ने किया डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने करिश्मा कपूर के गाने पर डांस किया है। टाइगर श्रॉफ को उनकी शानदार डांसिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करते रहते हैं। टाइगर ने एक बार फिर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में टाइगर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का पॉपुलर सॉन्ग ‘ले गई’ पर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।

उन्होंने व्हाइट हुडी और मैचिंग कार्गो पैंट पहन रखा है। इस गाने की कोरियोग्राफी ओरिजिनल वर्जन से काफी अलग है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। उनका यह वीडियो दिशा पटानी को भी खूब पसंद आया और उन्होंने कमेंट में हग का इमोजी भेजा है। फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में इस गाने को करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था। टाइगर इन दिनों फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

This post has already been read 8290 times!

Sharing this

Related posts