उपायुक्त ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम को लेकर, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को संयुक्त बैठक करते हुए उन्हें कार्यक्रम को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, सभी को सुरक्षा जांच होने के बाद ही ऑडिटोरियम में प्रवेश की अनुमति होगी। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को सभी मानकों का सुनिश्चित रूप से पालन करने क़े निर्देश दिए । इस बैठक में जिला के सभी वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

This post has already been read 4204 times!

Sharing this

Related posts