अवैध खनन के आरोपित सुनील यादव ने हाई कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

रांची। साहिबगंज में एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले के आरोपित सुनील यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं, वे निराधार हैं। अवैध खनन मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। सुनील यादव के अधिवक्ता सव्यसाची ने जमानत याचिका दाखिल की।

उल्लेखनीय है कि ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट ने सुनील यादव की जमानत याचिका सात अक्टूबर को खारिज कर दी थी। सुनील यादव दाहू यादव का भाई है। ईडी कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपित सुनील का भाई दाहू यादव अब तक फरार है।

This post has already been read 2973 times!

Sharing this

Related posts