कांग्रेस ने किया देवघर जिला कमिटी का विस्तार

रांची।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देशानुसार सुलतान अहमद, जोनल को-आर्डिनेटर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुशंसा के आलोक में देवघर जिला कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया है। रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जिला कमिटी में संजीव दूबे को उपाध्यक्ष, जिवेश्वर द्ववारी को महासचिव, मो. फिरोज अंसारी, संजीव कुमार चौधरी, सुबोध दास, अनिल चन्द्रवंशी, मो. कादीर अंसारी को सचिव और संजय यादव को कार्यकारिणी समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। 
इधर प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की विचाराधाओं, नीतियों एवं सिद्धान्तों से प्रेरित होकर सिमडेगा जिला के 100 से अधिक युवा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस में आगामी 30 अप्रैल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सिन्हा ने बताया कि सिमडेगा जिला के युवा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह-प्रभारी उमंग सिंघार के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होंगे। 

This post has already been read 8036 times!

Sharing this

Related posts