सरिया का ज्वलंत मुद्दा रेलवे ओवरब्रिज को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

गिरिडीह: अनुमंडल पदाधिकारी सरिया- बगोदर के कार्यालय में Ac साहब से सरिया के ज्वलन्त मुद्दा सरिया ओवरब्रिज को लेकर बातचीत किये। बैठक में सरिया प्रमुख श्री रामपति प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कुमार मंडल, अनुमंडल विकास पदाधिकारी श्री शशिभूषण वर्मा ने वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई।  AC साहब ने बाईपास के जमीन की जानकारी अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी से ली एवं जल्द काम को शुरू करने की पहल करने की बात कही । साथ ही श्री प्रमुख साहब ने सरिया के विभिन्न खातों की प्लॉट की इंट्री नहीं  हुई है उस…

Read More

संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिला वनरक्षी, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

दो बच्चों के साथ पत्नी गायब, मृतक के छोटे भाई ने लगाया हत्या का आरोप मूल रूप से कोडरमा का रहने वाला था वनरक्षी अरविंद कुमार श्रीवास्तव गिरिडीह। गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के चिरकी में शुक्रवार को बंद कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिले वनरक्षी अरविंद कुमार श्रीवास्तव (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी दो बच्चों के साथ गायब है। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मृतक के छोटे भाई उपकार श्रीवास्तव ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके…

Read More

नेपाल में तूफान से दो की मौत, 99 घायल

काठमांडू। नेपाल में गुरुवार शाम सुदूर पश्चिम प्रांत के कैलली और कंचनपुर जिलों में आए तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 99 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार पत्र द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान बीर बहादुर चौधरी (26) निवासी गोदावरी नगरपालिका कंचनपुर और लहानु दागौरा निवासी टीकापुर नगरपालिका 2, कैलली के रूप में की गई है। चौधरी ने धनगढ़ी के सेटी जोनल अस्पताल में आखिरी सांस ली। घायलों में से 18 लोगों का धनगढ़ी…

Read More

दुबई में बस हादसे में मरने वाले 17 लोगों में आठ भारतीय शामिल

दुबई। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि दुबई में बस हादसे में मरने वाले 17 लोगों में कम से कम आठ भारतीय शामिल हैं। हादसा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब ओमानी नंबर प्लेट वाली बस का चालक अल रशिदिया मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन को ले गया जो बसों के लिए निषिद्ध है। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘हमें यह सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि स्थानीय…

Read More

टेरेसा मे ने पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दिया, पद के लिए दौड़ शुरू

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के तौर पर शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया जिससे उनके बाद इस पद को संभालने की दौड़ आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। इस पद पर रहते हुए मे ब्रेक्जिट को उसके मुकाम तक पहुंचाने में असफल रहीं। मे अगला नेता चुने जाने तक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी लेकिन यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की दुखदाई विदाई की दिशा में उन्होंने अपना नियंत्रण त्याग दिया है। अगला नेता संभवत: जुलाई के अंत तक चुन लिया जाएगा। ब्रेक्जिट अब भी 31 अक्टूबर…

Read More

आर्थिक मंच पर रूस,चीन दिखाएंगे एकजुटता, शी ने पुतिन को बताया था “सबसे अच्छा मित्र”

मॉस्को। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग आर्थिक ताकत दिखाने के लिए रूस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के प्रति दोनों मुल्कों ने इस मंच के जरिए एकजुटता दिखाने की कोशिश की। शी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को मॉस्को पहुंचे और क्रेमलिन में हुई बैठक के दौरान रूसी नेता को अपना “सबसे अच्छा मित्र” बताया। दौरे के समापन के वक्त शी और उनके मेजबान…

Read More

मैं डोनाल्ड ट्रम्प को ‘‘जेल’’ में देखना चाहती हूं: नैंसी पेलोसी

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ‘‘जेल’’ भेज दिया जाना चाहिए। दरअसल, उन्होंने एक बंद कमरे की बैठक में साथी डेमोक्रेट्स सांसदों से राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के बारे में बातचीत की। पोलिटिको की एक खबर में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। पलोसी लंबे समय से यह कहते आ रही हैं कि वह अगले साल मतपत्र के जरिये राष्ट्रपति को हारते हुए देखना पसंद करेंगी। पोलिटिको के मुताबिक पेलोसी ने कहा कि मैं उन्हें (ट्रंप…

Read More

कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे शाहिद कपूर

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर ने यह खुलासा कि वह कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। गुरुवार को शाहिद और कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ की टीम के साथ यहां प्रशंसकों और मीडिया के साथ एक प्रेस मीटिंग की। यह मीटिंग उनकी फिल्म के गाने ‘मेरे सोनेया’ की लॉन्चिंग पर की गई। इसी दौरान उनसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में सलाह देने को कहा गया। इस पर शाहिद ने कहा, मैं कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहा हूं। अगर मैं किसी से प्यार करता…

Read More

अभिनय में विभिन्न विधाओं का प्रयोग करने को लेकर खुश हैं पंखुड़ी

मुंबई। अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी ऐतिहासिक और रोमांटिक परियोजनाओं का हिस्सा बनने के बाद अब लंबे समय से छोटे पर्दे पर प्रसारित हो रहे टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आएंगी। पंखुड़ी ने ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘रजिया सुल्तान’ जैसे धारावाहिकों में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन पहली बार वही किसी पारिवारिक शो में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, “‘ये रिश्ता..’ टेलीविजन पर एक ब्रांड की तरह है। शो के प्रति समर्पित दर्शक वर्ग है। ऐसे समय में जब शोज पलक झपकते बंद हो रहे हैं,…

Read More

टाइगर के लिए घड़ी स्टाइल स्टेटमेंट से कहीं बढ़कर

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह ये नहीं चाहते हैं कि उनकी घड़ी महज एक स्टाइल स्टेटमेंट बनकर ही रहे बल्कि वह यह चाहते हैं कि यह उनकी फिटनेस रूटीन का भी ध्यान रखें। टाइगर ने एक बयान में कहा है, “मैं चाहता हूं कि मेरी घड़ी मेरे हर रोज की फिटनेस रूटीन का लगातार समर्थन करें और इसके साथ ही यह मेरे हर दिन के स्टाइल स्टेटमेंट में भी शामिल हो।” टाइगर को कैसियो इंडिया द्वारा जी-शॉक इंडिया का ब्रांड एबेंसडर घोषित किया गया है। इससे…

Read More