ताजा खबरेराँची

बाल सुधार गृह में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार देर शाम दो गुटों में वर्चस्व के लिए हुई मारपीट में तीन बाल कैदी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को प्राथमिक दर्ज की है।

और पढ़ें : सोना-सोबरन योजना के तहत 41,42,745 धोती-लूंगी और साड़ी वितरित

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम एक गुट के बाल कैदियों ने दूसरे गुट के कैदियों से कुछ सामान की मांग की थी। दूसरे गुट के कैदियों ने सामान देने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों गुटों की ओर से कुर्सी, टेबल और लाठी डंडे चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तीन थानों सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।

बताया गया है कि इस बार वर्चस्व के लिए दोनों गुट भिड़ गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए उन्हें कैदियों को रोक पाना मुश्किल था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह वारदात सोमवार देर शाम को हुई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

इसे भी देखें : क्या आप कभी गए हैं रंगरौली धाम! यहां होती है मुर्गे की बलि

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 22 फरवरी को सुबह में बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें कई कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें रिम्स भेजा गया था। इसके बाद कुछ बाल बंदियों को दूसरे रिमांड होम में शिफ्ट किया गया था।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button