मेयर ने किया कम्बल का वितरण

रांची। राजधानी रांची में गिरते तापमान को देखते हुए नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को वार्ड संख्या 28 के मधुकम मैदान में जरूरतमदों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने यहां लगभग 400 जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया। सभी जरूरतमंदों ने कंबल प्राप्त कर खुश नजर आये। इस दौरान मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि आचार संहिता होने के कारण कंबल वितरण में विलंब हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों से रांची को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। 

This post has already been read 7723 times!

Sharing this

Related posts