बाबूलाल मरांडी से मिले हेमंत सोरेन, लिया आर्शीवाद

रांची । झारखंड में भाजपा को सत्‍ता से बेदखल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद महागठबंधन के नेता और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास पर पहुंचे और उनसे आर्शीवाद लिया। मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा का भी सरकार को समर्थन देने का भरोसा दिया। 

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन कांग्रेस, झामुमो और राजद को 47 सीटे आयी है। जबकि झाविमो ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है जबकि सत्तारूढ भाजपा 25 सीट पर ही सिमट गयी।  

This post has already been read 6676 times!

Sharing this

Related posts