पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बड़ी बहन का निधन

रांची : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बड़ी बहन शशि वर्मा का सोमवार की सुबह दिल्ली के गुड़गांव स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी।

वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके निधन पर दुःख प्रकट करते हुए सहाय ने कहा कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है। उनका प्यार, दुलार, डांट हमेशा खलते रहेगा।

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि शशि वर्मा का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान गुड़गांव के समीप होगा।

This post has already been read 5839 times!

Sharing this

Related posts