झारखंड के मौसम का मिजाज बदला, बारिश होने की संभावना

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कभी धूप, कभी छांव, तो कभी हवा की स्थिति दिनभर बनी रही। हालांकि धूप में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है, लेकिन हवा से ठंड महसूस हो हो रही है। मंगलवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे राजधानी रांची की कुछ जगहों पर बारिश हुई। एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बादल छाने की पूरी संभावना है। 6 से आठ फरवरी के बीच राज्य में बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस दौरान ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम साफ होने के कारण रांची समेत अधिकांश जिलों में दिन के दौरान तापमान बढ़ने से ठंड में कमी महसूस की जा रही है। पूरे राज्य का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो सप्ताह के दौरान तीन बार पश्चिमी विक्षोभ ने देश के उत्तरी भागों के मौसम को प्रभावित किया है। मौजूदा बदलाव भी विक्षोभ के कारण ही नजर आ रहा है। मौसम के उतार-चढ़ाव होने से लोगों शरीर पर खासा प्रभाव दिख रहा है। कुछ दिनों से मौसम में आयी गरमाहट से गर्मी का एहसास होने लगा था। लोग गर्म कपड़े सहेजने लगे थे, लेकिन एक बार फिर मौसम की करवट से लोगों को ठंड सताने लगा है।

This post has already been read 7012 times!

Sharing this

Related posts