रांची: न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने रांची में अपने दूसरे अत्याधुनिक रेडी-मिक्स कांक्रीट (आरएमएक्स) प्लांट के उद्घाटन के साथ अपने नेटवर्क और मौजूदगी का विस्तार किया है। अरगोड़ा, कांके रोड, बरियातु में रणनीतिक रूप से स्थित यह प्लांट राची रीजन को हाई क्वालिटी निर्माण सामग्री प्रदान करने के लिए न्युचोको की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।।न्युवोको के रांची-1 आरएमएक्स प्लांट से लगभग 30 किमी दूर स्थित, रांची-2 उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य क्षेत्रों में क्षेत्र के उभरते बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा। औद्योगिक, कमर्शियल और आवासीय विकास से इसकी निकटता उच्च गुणवत्ता वाले कांक्रीट सॉल्यूशस की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करती है। इसके अतिरिक्त, तेजी से विकसित हो रहे बाजार से सिर्फ 15 किमी दूर होने के कारण, प्लांट को लॉजिस्टिक लाभऔर पास की खनन आपूर्ति का लाभ मिलता है। दक्षिण रांची में इसका रणनीतिक स्थान भी प्रमुख खपत वाले केंद्रों तक 25-30 किलोमीटर के कम लीड टाइम को सक्षम बनाता है, जिससे सप्लाई चेन कार्यकुशलता में अच्छी-खासी वृद्धि होती है। प्रशांत झा. चीफ रेडी-मिक्स (आरएमएक्स) कांक्रीट, न्युवोको विस्टास ने नए प्लांट के उद्घाटन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रांची प्लांट का शुभारंभ झारखंड में निर्माण उद्योग की उभरती जरूरतों को पूरा करने वाले इनोवेटिव सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए न्युयोको के समर्पण को दर्शाता है। यह नई सुविधा न केवल क्षेत्र में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगी बल्कि हमें अपने ग्राहकों को अधिक कुशलता से सेवाएं देने में भी सक्षम बनाएगी। इस नए रांची प्लांट की क्षमता 60 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है और इसमें सभी ग्रेड के कांक्रीट का उत्पादन करने में सक्षम पैन टाइप मिक्सर है।
This post has already been read 5969 times!