महिला की गोली मारकर हत्या

गोड्डा। जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन कला गांव में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। मृतका का नाम ललिता देवी (35) है। पति जयप्रकाश मंडल गुड़गांव में मजदूरी करता है। शुक्रवार रात ललिता अपने तीन पुत्रों दीपक (8), सुंदरम (6) और सत्यम के साथ घर में सोई थी। तड़के सुबह जब उसका पुत्र दीपक उठा तो अपनी मां को घर में नहीं पाया। घर के बाहर जाकर देखा तो बाहर उसकी मां बेसुध हालत में पड़ी थी। उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों एवं अपने नाना को फोन से दी। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पथरगामा थाना प्रभारी एसपी सिंह एवं एसडीपीओ गोड्डा अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। मृतका के पति के बड़े भाई दिलीप कुमार ने बताया ललिता की किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी, पर उसके यहां पूर्व जिला परिषद सदस्य राम भगत एवं लोजपा के जिला संयोजक नकुल राय का आना जाना लगा रहता था। वह रात में भी यदा-कदा ललिता के घर रुका करते थे। घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला संदिग्ध दिख रहा है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण अवैध संबंध हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

This post has already been read 17232 times!

Sharing this

Related posts