वाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप राज्य को संवारने का सदैव करते रहेंगे: रघुवर दास

रांची। झारखंड निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप राज्य को संवारने और सजाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता सदैव करते रहेंगे। ये बातें अटल जी के जन्म दिवस पर प्रदेश कार्यालय में बुधवार को अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही।

उन्होंने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे। पार्टी सदैव अटल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की जनता की सेवा करती रहेगी। पार्टी की केन्द्र और विभिन्न प्रदेशों की सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने हेतु झोपड़ियों तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य तत्परता से किया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, दलित, शोषित, वंचित हमारे कार्यक्रमों के मुख्य बिंदु हैं।

उन्होंने आज के अवसर पर पं. मदन मोहन मालवीय को भी याद करते हुए नमन किया तथा क्रिसमस के अवसर पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को बधाई एवं शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, रविन्द्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, सुधीर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This post has already been read 6913 times!

Sharing this

Related posts