झारखंड में क्या है कोरोना की स्थिति,शनिवार सुबह तक कोरोना के 39 नए केस

Ranchi : झारखंड के दस जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस दौरान पहले की ही तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही।राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक कोरोना के सिर्फ 39 नए केस मिले हैं। इस बीच राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

और पढ़ें : जमशेदपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से नौ, बोकारो से सात, रांची से पांच और धनबाद से चार नए मरीज मिले हैं। उधर गोड्डा, कोडरमा और लातेहार में हर जिले से दो मरीजों की पहचान हुई। हजारीबाग, खूंटी,देवघर ,गढ़वा, गिरिडीह, सरायकेला और सिमडेगा में से प्रत्येक में एक मरीज की शिनाख्त हुई।इन नए मरीजों के साथ राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 46 हजार,885 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 41हजार, 464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार,122 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

इसे भी देखें : आप दांत के बीमारी से परेशान हैं या आपके बच्चों के दांतो में सड़न हो रही हो तो पूरी वीडियो जरूर देखें

झारखंड में अब तक एक करोड़,11लाख,92 हजार,262 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 299 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट98.43 प्रतिशत है।कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है। अस्पतालों से 11 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85 हजार,331 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 83 हजार, 680 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

This post has already been read 4472 times!

Sharing this

Related posts