दूसरे चरण में 20 विस सीटों पर सात दिसंबर को मतदान

रांची । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए कुल 6066  मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में 1016 शहर तथा 5050 ग्रामीण इलाके में अवस्थित हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 48,25, 038 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में 24,31,511 पुरुष, 23,93,437 महिला, 90 थर्ड जेंडर,  10492  सेवा मतदाता और 1,10,070 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 44,975 और 62,053 दिव्यांग मतदाता हैं। मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे।

260 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 231 पुरुष औऱ 29 महिला उम्मीदवार हैं। इसके तहत सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी जमशेदपुर (पूर्वी) और जमशेदपुर (पश्चिमी) सीट से हैं। इसके अलावा बहरागोड़ा सीट के लिए 14, घाटशिला सीट के लिए 16, पोटका सीट के लिए 10, जुगसलाई सीट के लिए 10, सरायकेला सीट के लिए 7, खरसांवा सीट के लिए 16, चाईबासा सीट के लिए 13, मझगांव सीट के लिए 16, जगन्नाथपुर सीट के ले 13, मनोहरपुर सीट के लिए 14, चक्रधरपुर सीट के लिए 12, तमाड़ सीट के लिए 17, मांडर सीट के लिए 13, तोरपा सीट के लिए 8, खूंटी सीट के लिए 11, सिसई सीट के ले 10, सिमडेगा सीट के ले 11 औ कोलेबिरा सीट के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वेबकास्टिंगमहिला संचालित और आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चऱण के चुनाव को लेकर 1662 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं 337 आदर्श मतदान केंद्र औऱ 94 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 सीटों पर होनेवाले चुनाव में कुल  9788 बैलेट यूनिट, 7583 कंट्रोल यूनिट और 7886 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा सीटों के लिए 16 या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चऱण में 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के अवैध निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिए कुल 32 सहायक व्यय प्रेक्षक, 140 उड़नदस्ता दल और 168 स्टैटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया।

101 मतदान केंद्र री-लोकेट किए गए

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरम में 101 मतदान केंद्र री-लोकेट किए गए हैं। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 3, सरायकेला-खरसांवा जिले में 10, पश्चिमी सिंहभूम जिले में 77, रांची में 10 औऱ सिमडेगा में 1 मतदान केंद्र शामिल है. इन मतदान केंद्रों पर मतदातों को लाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

चिन्हित किए गए हैं 337 शैडो एरिया

इंटरनेट कनेक्टिवटी के मामले में दूसरे चरण में 337 मतदान केंद्र को शैड एरिया के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके तहत बहरागोड़ा में 10, घाटशिला में 15, पोटका में 12, जुगसलाई में 5, सरायकेला में 1, खरसावां में 33, चाईबासा में 13, जगन्नाथपुर में 18, मनोहरपुर में 45, चक्रधरपुर में 18, तमाड़ में 34, तोरपा में 24, खूंटी में 9, सिसई में 2, सिमडेगा में 17 और कोलेबिरा में 81 मतदान केंद्र हैं।

सुविधा एप्प पर मिले 3010 आवेदन, 2170 स्वीकृत

दूसरे चरण में विभिन्न उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों द्वारा सभा, रैली,ऑफिस खोलने आदि के लिए सुविधा एप्प पर 3010 आवेदन मिले, जिसमें से 2170 को ससमय स्वीकृति दी गई।

This post has already been read 6190 times!

Sharing this

Related posts