Vikram Gokhale की अचानक बिगड़ी तबीयत
वृषाली गोखले ने अपने पति की स्वास्थ्य संबंधी खबरों का किया खंडन, कहा उनकी हालत स्थिर

Mumbai : मराठी फिल्म Actor Vikram Gokhale विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को Pune के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शिरीष यादगीकर ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे में उन्हें लगाया गया वेंटिलेटर भी हटा दिया जाएगा।
अगले 48 घंटे में वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी
दीनानाथ अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शिरीष यादगीकर ने आज सुबह पत्रकारों को बताया कि Vikram Gokhale की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनका शरीर दवाओं को प्रतिसाद दे रहा है, आंखें खुल रही हैं। अगले 48 घंटे में वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही बीपी और हार्ट फंक्शन नॉर्मल है। इस खबर से Vikram Gokhale के प्रशंसकों में खुशी फैल गई है।
तीन दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी
जानकारी के अनुसार Vikram Gokhale को 5 नवंबर को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तीन दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसलिए Vikram Gokhale ने डॉक्टरों ने उनके परिवार वालों को बुलाने के लिए कहा था। इसके बाद उनकी सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली बेटी तत्काल Puneपहुंची थी। मुंबई में रहने वाली बेटी भी तत्काल Pune पहुंच गई थी।
उन्होंने गलत जानकारी प्रसारित न करने की अपील की
बुधवार को Vikram Gokhale के बारे में मीडिया में गलत खबरें प्रसारित की गई थीं, इसलिए गुरुवार को खुद उनकी पत्नी वृषाली गोखले ने इन खबरों का खंडन किया था। वृषाली ने कहा था कि हालत स्थिर है। उन्होंने गलत जानकारी प्रसारित न करने की अपील की थी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…