वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया : रिलायंस

नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरी की संचालक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने वेनेजुएला के खिलाफ लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया है। उसने इस लातिन अमेरिकी देश को ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस मुद्दे पर लगातार अमेरिका के विदेश विभाग से संपर्क में है। गौरतलब है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ऐसी खबरें थीं कि रिलायंस अपनी जामनगर रिफाइनरी से वेनेजुएला को ईंधन की आपूर्ति कर रहा है। कंपनी का यह बयान इसी पर स्पष्टीकरण के रूप में सामने आया है।

This post has already been read 6714 times!

Sharing this

Related posts