दिग्विजय भाजपा के लिए चुनौती नहीं : उमा भारती

भोपाल । केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को कहा है कि दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौती नहीं है। पूर्व सीएम होना चुनाव जीतने की गारंटी नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भोपाल सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव लड़ाने की जरूरत नहीं है। मौजूदा सांसद आलोक संजर ही दिग्विजय सिंह को चुनाव हरा सकते हैं। दिग्विजय कह रहे हैं कि मोदी भोपाल से लड़ने की चुनौती स्वीकार करें। यह बात हास्यास्पद है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि दिग्विजय सिंह को हराने के लिए किसी बड़े नेता को भोपाल भेजने की जरूरत नहीं है। भोपाल की जनता भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनको चुनाव हराएगी।

This post has already been read 7209 times!

Sharing this

Related posts