धुर्वा डैम में डूबने से दो युवक की मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक को आसपास के लोगों ने समय रहते बचा लिया। घटना सोमवार की है। बताया जाता है कि पांच युवक धुर्वा डैम में नहाने गये थे। नहाने के क्रम में यह हादसा हुआ। हालांकि एनडीआरएफ ने दोनों शवों को बाहर निकाल लिया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में पांच युवक नहाने के लिए गये थे। नहाने के क्रम में पांच युवकों में से तीन युवक गहरे पानी में चले गये। इसकी क्रम में तीनों युवक डूबने लगे। यह देख अन्य दोनों युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया। लेकिन दो युवक डूब गये। मृतकों की पहचान पंडरा रवि स्टील निवासी पियूष कुमार और पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गयी है। दोनों की उम्र 17 वर्ष थी। इधर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व एनडीआरएफ टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

This post has already been read 6855 times!

Sharing this

Related posts