जवान ने पहले कमांडर,फिर खुद को गोली से उड़ाया

रांची। राजधानी रांची के खेल गांव में सोमवार सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर उड़ा लिया। दोनों छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल चार बटालियन बी कंपनी के हैं।

पुलिस ने बताया कि  मृतक कंपनी कमांडर का नाम मेलाराम कुर्रे और जवान का नाम विक्रम राज वाडे है। दोनों चाईबासा चुनाव के बाद लौटे थे। उनकी ड्यूटी हजारीबाग में 12 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में लगाई गई थी। गोलीबारी की सूचना पाकर सिटी एसपी, सीओ कांके, सदर डीएसपी, सदर इंस्पेक्टर, खेल गांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौका-मुआयना किया है। 

This post has already been read 5601 times!

Sharing this

Related posts