लातेहार : लातेहार मंडल कारा से शनिवार को दो कैदी फरार हो गए। घटना शनिवार अपराहन 3:30 बजे की है। घटना के बाद जल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए शहर के मुख्य मार्गों को सील कर छापामारी आरंभ कर दी है। फरार कैदियों में विक्की राम छत्तीसगढ़ और दिलशाद अंसारी बालूमाथ शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार मंडल कारा में बंद विचाराधीन दोनों कैदी शनिवार को अचानक जेल से फरार हो गए। जैसे ही प्रशासन को खबर मिली कि कैदी जेल से भाग गया है। वैसे ही पुलिस प्रशासन कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक फरार कैदियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इस संबंध में जेल अधीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांद कर फरार हुए हैं। ज्ञात हो कि लातेहार मंडल कारा में इन दिनों कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हुए हैं।
This post has already been read 2625 times!