सैलानियों को बुला रहा तिलैया डैम

पर्यटकों को लुभाता रहा है यहां का प्राकृतिक सौंदर्य

कोडरमा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तिलैया डैम सैलानियों का स्वर्ग है। नए साल के उपलक्ष्य में यहां सैलानियों का हुजूम उमड़ता है। यद्यपि यहां पर्यटकों के लिए सुविधाओं का अभाव है, फिर भी नववर्ष के स्वागत के लिए यहां कोडरमा ही नहीं चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, आसनसोल समेत कई स्थानों से पर्यटक आते हैं और नववर्ष की खुशियां मनाते हैं।

बेमिसाल है प्राकृतिक सौंदर्य

तिलैया डैम जिला मुख्यालय से लगभग 31 किलोमीटर दूर है। यहां बोटिंग की भी व्यवस्था है और यहां आने वाले पर्यटक इसका आनंद लेते हैं। यहां के चाचा नेहरू पार्क और जवाहर घाटी भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र हैं। सोमवार से यहां लोगों का आना शुरू हो गया है। व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग पहले से ही आकर शहर के होटलों में ठहरते हैं और नववर्ष पर यहां पहुंचकर जहां प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हैं, वहीं पिकनिक और बोटिंग का भी आनंद लेते हैं।

सुविधाओं का अभाव

नए साल पर यहां भारी संख्या में लोग जुटते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या काफी होती है लेकिन यहां सैलानियों के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं है। पार्क एवं झूला जो बच्चों के मनोरंजन का साधन है, नए साल या उसके दो-तीन दिन पहले पार्क में ताला लगा दिया जाता है। इससे बच्चों में काफी निराशा होती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

नए साल के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। पुलिस गश्त बढ़ा दी जाती है। तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सैलानियों को कोई दिक्कत न हो उसके इंतजाम किए गए हैं।

This post has already been read 12457 times!

Sharing this

Related posts