झारखंड में इसबार बैलगाड़ी बनाम विकास गाड़ी के बीच मुकाबलाः संबित पात्रा

धनबाद । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया है कि भाजपा अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई है। वह 65 पार का आंकड़ा पार करेगी।

गुरुवार को पत्रकार वार्ता में संबित पात्रा ने महागठबंधन को बैलगाड़ी बताते हुए कहा कि इसबार बैलगाड़ी बनाम विकास गाड़ी के बीच मुकाबला है। गठबंधन की एक पार्टी के नेता लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले में लिप्त होने का आरोप है। कांग्रेस के कई नेता भी विभिन्न मामलों में जमानत पर बाहर हैं। विपक्षी दलों की कई विश्वसनीयता नहीं रही। धनबाद समेत झारखंड की जनता विकास गाड़ी को ही फिर चुनेगी।प्याज के दामों से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संसद में विस्तार से बताया है कि प्याज के दाम बढ़े और उसे काबू में करने के लिए क्या कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अन्य प्याज उत्पादक राज्यों में अतिवृष्टि के कारण फसल को नुकसान हुआ है, जल्द ही नई फसल आएगी। इसके साथ ही सरकार ने निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर प्याज आयात कर रही है। जमाखोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने भाजपा के साथ धोखा किया। एनडीए में बिखराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी लोजपा और जेडीयू बिहार छोड़ अन्य राज्यों की विधानसभा चुनाव में अलग-अलग लड़ती रही है। यह कोई नई बात नहीं है। जहां तक आजसू का सवाल है किन्ही कारणों से हम दोनों अलग-अलग लड़ रहे हैं। थोड़ा मतभेद दिखता है लेकिन कोई मनभेद नहीं है।
संबित पात्रा ने झारखंड में डबल इंजन वाली रघुवर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि जितना विकास इस सरकार में हुआ, उतना अभीतक नहीं हुआ था। इस मौके पर पार्टी के  जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद लाटा, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, संजय , रवि सिन्हा आदि मौजूद थे। 

This post has already been read 5057 times!

Sharing this

Related posts