राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं : सुबोधकांत सहाय

रांची। कांग्रेस नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई नारा देने वाली रघुवर सरकार की सच्चाई गैंगरेप की घटना ने खोलकर रख दी है। रांची में छात्रा को अगवाकर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व भी बूटीमोड में बीटेक की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। सहाय शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से चिंतित होकर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने पुलिस महकमे के आला अफसरों को तलब कर विधि-व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।

This post has already been read 7523 times!

Sharing this

Related posts