पाकिस्तान में भी हैं घूमने लायक खूबसूरत जगहें

मुल्क पाकिस्तान का नाम जेहन में आते ही हम सभी एक ऐसे भूभाग के बारे में सोचने लगते हैं जहां कुछ भी शांत-शांत सा नहीं है। चंद लोगों के कारण दहशत और खौफ की धरती बन चुके पाकिस्तान में भी ऐसी काफी सारी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर जाकर आपको जन्नत जैसे खूबसूरत नजारे दिख सकते हैं। हम अपनी खबर में पाकिस्तान की जिन जगहों का जिक्र करने जा रहे हैं वो वाकई में बेहत खूबसूरत हैं। जरूर देखें और जानें पाकिस्तान की इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

सुक्कुर

सुक्कुर पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह सिन्धु नदी के पश्चिमी किनारे पर है। इसके चारों ओर ऐतेहासिक संरचनाए और फेमस संतो के कब्रें बनी हुई है। साथ ही यहां पर अधिक मात्रा में आपको आकर्षित करनें वाली मस्जिद बनी हुई है।

थार मरुस्थल

भारत के उत्तरपश्चिम में तथा पाकिस्तान के दक्षिणपूर्व में है। यह मरुस्थल बहुत ही लम्बा और चैड़ा है। यहां के जीव, पेड़-पौधे दूसरें देशों से बिल्कुल अलग है। यह घूमनें की बहुत खूबसूरत जगह है।

मोहन जोदड़ो

इसका सिंध भाषा में मतलब होता है मुर्दो का टीला। इस दुनिया का सबसे पुराना नियोजित और उत्कृष्ट शहर माना जाता है। यह पाकिस्तान का सबसे बडा शहर कराडी से 580 किमी दूर है। इस घाटी का इतिहास 5000 हजार साल पुराना है।

मुल्तान

मुल्तान पाकिस्तान के पंजाब सूबे में एक शहर है। यह पाकिस्तान का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्म शहर है जिसे संतों का शहर कहा जाता है। यह शहर सूफी और का है जो इस्लाम धर्म का प्रचार करते है।

लाहौर

पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी है और कराची के बाद यह दूसरा सबसे बडा आबादी वाला शहर है। इसे पाकिस्तान का दिल नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस शहर का पाकिस्तानी इतिहास, संस्कृति एवं शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां पर हर साल पर भारी मात्रा में पर्यटक आते है।

ग्वादर

पाकिस्तान के बाद क्वेटा के बाद बलूचिस्तान प्रांत का दूसरा सबसे बडा शहर है। यह एक समुद्र तट है जो तेजी के साथ विकसित हो रहा है। इस शहर में अधिक मात्रा में पर्वत भी है। आने वाले समय में इस शहर बंदरगाह के साथ व्यापार का केन्द्र होगा।

भुरबन

पाकिस्तान के मुरी की झिका गली से 20 मिनट की दूरी में भुरबन है। पर्यटको को आकर्षित करनें की सबसे बडी वजह है यहा की प्राकृतिक सुंदरता और 10 किमा में फैला हुआ गोल्प कोर्स। यहां पर आपको ठहरनें के लिए होटल भी मिल जाएगें।

शोगरन

समुद्र तल से 2400 मीटर की ऊंचाई में है शोगरन। यह जगह हनीमून और अपनी वीकेंड बीतानें के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह कघन घाटी का सबसे ऊंचा पर्वत है। साथ ही मल्का-ए-पर्वत की छाया सैफ-उल-मलूक झील पर एक जादुई प्रभाव पैदा करता है। इस झील का पानी ताजा और सफेद है।

This post has already been read 17512 times!

Sharing this

Related posts