राम नाम जपने की उम्र में महिला कर रही थी ये काम, पुलिस ने दबोचा

चतरा । राम नाम जपने की उम्र में महिला ये काम कर रही थी। वह अकेले नहीं थी। उसके साथ पूरा गिरोह था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को दबोचा। इसमें एक महिला की उम्र 58 साल है।

चतरा के इटखोरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगंवा चौक से दो महिला समेत चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। सभी को चतरा जेल भेज दिया। सभी छह तस्कर एक सफेद रंग की स्कार्पियो पर सवार थे।

इन तस्करों के पास से पुलिस ने एक किलोग्राम गीला अफीम, दो लाख 96 हजार रुपए नकद और एक स्कार्पियो एंव चार मोबाइल फोन जब्त किया है। इस संबंध में डीएसपी वरूण देवगम ने प्रेस को जानकारी दी।

This post has already been read 10813 times!

Sharing this

Related posts