ताजा खबरेराँची

झारखंड में मौसम ने ली करवट, तपने लगी दोपहर

देवघर, दुमका, धनबाद और साहिबगंज के तापमान में अगले कुछ दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी।

रांची। फरवरी महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। अभी होली का त्योहार आना भी बाकी है। लेकिन इससे पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह शाम ठंड अभी बाकी है। मौसम विभाग की माने तो दो से तीन दिनों में पारा ऊपर चढ़ेगा। आगामी कुछ दिनों में मौसम में बदलाव दिख सकता है।

और पढ़ें : ब्राजील में बाढ़, भूस्खलन का कहर, 24 से अधिक लोगों की मौत

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अनुमान व्यक्त किया है कि देवघर, दुमका, धनबाद और साहिबगंज के तापमान में अगले कुछ दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रांची और आसपास के जिलों में दोपहर के समय तेज धूप खिलने से गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में रांची में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं रात को न्यूनतम तापतान भी 16 से 17 डिग्री पहुंच जाएगा। इसके बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें : रेत माफिया ने खत्म कर दिया खूंटी की बनई नदी का अस्तित्व

पिछले 24 घंटे की बात करें तो डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री गढ़वा में न्यूनतम तापमान 13.8 रिकॉर्ड किया गया। वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे साफ है कि इस बार गर्मी कहर बरपाएगी।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button