ताजा खबरेदिल्ली

राजधानी दिल्ली में बारिश से मौसम ने बदली करवट

न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। कल भी मौसम के ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की से तेज बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। कल भी मौसम के ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही। रुक-रुक कर बारिश होती रही। राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सैन्य बैंड ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध करने वाला प्रदर्शन किया।

और पढ़ें : रांची पुलिसकर्मियों के हरकत से एसएसपी गंभीर

दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले साल 11 अक्टूबर के बाद दिल्ली में यह पहला अवसर है जब 24 घंटे में कम से कम 2.5 मिमी बारिश हुई हो। यानी 110 दिनों के बाद अच्छी बारिश का यह पहला दिन रहा। इससे राजधानी को काफी समय से जरूरत थी। इससे प्रदूषण में भी कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है और 31 जनवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत के क्षेत्र को प्रभावित करता रहेगा। इससे 31 जनवरी तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।

और पढ़ें : लातेहार में दो समुदायों के बीच झड़प, माहौल तनावपूर्ण

सोमवार से पंजाब, हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। वहीं शेष पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 31 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 तारीख को और उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है। इन दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज़ सतही हवा चलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि खराब मौसम की वजह से हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा रद्द कर दी गई। मौसम के चलते उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने और उतरने की अनुमति नहीं मिली।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button