बेगूसराय। सिर्फ बछिया जनने वाला सीमेन तैयार करने के संबंध में दिए गये बयान पर बयानबाजी शुरू होने के बाद केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने जबरदस्त पलटवार किया है। सोमवार को गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा है कि वह बयान तकनीक समझाने के लिए था, राजनीति करने के लिए नहीं।
सिंह ने कहा है कि पूरे देश में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) और इम्ब्रायो ट्रान्सप्लांट से अनप्रोडक्टिव पशुधन को सेरोगेट मदर के रूप में उपयोग में लाया जायेगा। फैक्ट्री शब्द का उपयोग गौपालक मित्रों को यह तकनीक समझाने के लिए था, न कि लोगों की राजनीतिक फैक्ट्री खोलने के लिए।
गिरिराज सिंह के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए एक यूजर ने कहा भी है कि आलोचकों को बस मौका चाहिए। ये नहीं दिख रहा है कि पहली बार जमीनी स्तर पर कुछ काम रही है मोदी सरकार। आप बस काम करते रहिये, महादेव और गौरीसुत गणेशजी हर भवबाधा हरेंगे। उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह ने कहा था कि वे बछिया की फैक्ट्री लगाएंगे। ऐसा सिमेन तैयार करवा रहे हैं, जिससे गाय सिर्फ बछिया का ही जन्म देंंगी। इसपर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने तरीके से बहस शुरू कर दी है।
This post has already been read 7126 times!