झारखंड : राज्य सरकार ने छह डीएसपी का तबादला किया

रांची। राज्य सरकार ने छह डीएसपी का तबादला किया है। इनमें चार इंस्पेक्टर से नव-प्रोन्नत डीएसपी बनाये गये हैं। 

अशोक कुमार नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को जमशेदपुर जिले का गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय का समादेष्टा बनाया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप-7) हजारीबाग में पदस्थापित डीएसपी ओम प्रकाश को हजारीबाग के विष्णुगढ़ का एसडीपीओ बनाया गया है।

विष्णुगढ़ के एसडीपीओ अशोक रविदास को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप-7 ) का डीएसपी बनाया गया है। राम अवध सिंह नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को देवघर जिले के गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा, विनोद कुमार नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को दुमका जिले के गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय  का समादेष्टा और  तालकेश्वर राम नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को धनबाद जिले के गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय का  समादेष्टा बनाया गया है। इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

This post has already been read 8272 times!

Sharing this

Related posts