मुंबई। मुंबई के बीच पर शनिवार सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला, जब बड़े-बड़े सितारे बीच की सफाई करते नजर आए। इस दौरान नोरा फतेही से लेकर सुजैन खान समेत कई सितारों ने मुंबई के महीम बीच पर सफाई अभियान चलाया। सुजैन खान बीच के किनारे कचरा और प्लास्टिक को साफ करती नजर आईं। नोरा फतेही ने भी साफ-सफाई में पूरी मदद की। बता दें कि नोरा रेमो डीसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाली हैं। फिल्म पटाखा की एक्ट्रेस रधिका मदान ने भी बीच की सफाई की। राधिका इरफान खान की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। मूवी में वो इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी। मर्द को दर्द नहीं होता एक्टर आभिमन्यु दसानी ने भी बीच पर जाकर साफ-सफाई की। टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर भी इस अभियान में शामिल हुईं. उन्होंने कचरा और प्लास्टिक को उठाया। बता दें कि महीम बीच में साफ-सफाई अभियान मैराथन क्लीनअप ड्राइव का हिस्सा है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई के बीच की साफ सफाई कर रहे हैं। इससे संबंधित जागरूकता भी फैला रहे हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी अपनी पत्नी प्रज्ञा कपूर और बच्चों संग सफाई अभियान में हिस्सा लिया। प्रज्ञा कपूर ने इस अभियान को होस्ट किया।
This post has already been read 6656 times!