नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाला कार्यभार

रांची। शपथ ग्रहण के बाद रविवार देर शाम हेमंत सोरेन मंत्रालय पहुंचकर झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी और कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

This post has already been read 7102 times!

Sharing this

Related posts