हटिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का उद्धघाटन

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर रांची महानगर के हटिया प्रखंड में कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। सिंघमोड स्तिथि पानी टंकी के सामने कार्यालय खोला गया है। उद्धघाटन करता में सुबोधकांत सहाय जी के भाई एवं समाज सेवी सुनील सहाय, रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे,एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के रीसर्च विंग के चेयरमैन अजयनाथ सहदेव जी ने उद्धघाटन किया।  मौके पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय खुलने पर हटिया छेत्र के  कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं में एक खुसी का माहौल है। उद्धघाटन के बाद कार्यालय में एक मीटिंग रखी गयी, जिसमे मंच संचालन कांग्रेस के उपाध्यक्ष रण विजय सिंह जी ने किया। मौके पर सुनील सहाय, अजयनाथ सहदेव एवं संजय पांडे जी को बुके दे कर स्वागत किया गया। एक एक कर सभी ने अपने विचार रखे एवं कांग्रेस पार्टी को किस तरह मजबूत करना है, मतदाताओं को कैसे बूथ तक पहुचाया जाए, हटिया प्रखंड के अंतर्गत वार्ड 50, 51, 52, 53 में सभी बूथ इंचार्ज को उनके काम को बताया गया। प्रखंड कार्यालय में बूथ लिस्ट, चुनाव सामग्री एवं जरूरी चीजें रखी हुई है कि जब किसी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कुछ जरूरत हो तो वहां से आ कर ले सकते है। धन्यवाद ज्ञापन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने किया। मौके पर  हटिया प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य,  हटिया प्रखंड के प्रभारी पिकलु चटर्जी एवं परमेश्वर सिंह, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह जी, महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय चौबे जी, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के उमेश प्रसाद, संतोष प्रसाद जी, NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, युथ कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष मोहित सहदेव,  महिला हटिया प्रखंड की अध्यक्ष, हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह,वार्ड 50 के अध्यक्ष बिपिन लकडा़, 51  के अध्यक्ष, 52 के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, 53 के अध्यक्ष तुषार, मतदान केंद्रों के प्रभारी विशाल पांडे , फिरोज खान, युवराज सिंह, आकाश, सोमनाथ, आदित्य, गौतम ,एवं समस्त बूथ कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

This post has already been read 4946 times!

Sharing this

Related posts