Jharkhand : विधानसभा में 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट हुआ पारित

Ranchi : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सदन ने 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। हालांकि, इस दौरान विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की और सदन से बहिर्गमन किया।

और पढ़ें : पूंजी तथा समुचित बाजार के अभाव मे दम तोड़ता जरियागढ़ का परंपरागत कांसा बर्तन उद्योग

भोजनावकाश के बाद भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए चर्चा की शुरुआत की। चर्चा के दौरान भाजपा के सभी विधायक सदन के बीच में आकर शोरगुल करने लगे और नारेबाजी भी की। भाजपा विधायक काफी देर तक हंगामा करते रहे। चर्चा में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुदिव्य कुमार ने भाग लिया।

इस दौरान भाजपा के सीपी सिंह ने भी चर्चा में बात रखनी शुरू की। तभी कांग्रेस और झामुमो के विधायक मेज थपथपाने लगे और हंगामा करने लगे। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस और झामुमो के विधायक वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चर्चा पर सरकार की ओर से उत्तर दिया लेकिन भाजपा के सदस्य हंगामा करते रहे।

इसे भी देखें : विधानसभा में नमाज स्थल बनाए जाने का हो रहा है विरोध, विधानसभा में बीजेपी का हरी कीर्तन

इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। सदन ने 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट और इससे संबंधित विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सभा की कार्यवाही बुधवार को दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

This post has already been read 15284 times!

Sharing this

Related posts