खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र के छोटका डाड़ी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने फरार अभियुक्त मघया मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि कर्रा थाना के उत्पाद अधिनियम के फरार अभियुक्त मघया मुंडा पिता मंगरा मुंडा को एसआई बलराम सिंह व सुधीर कुमार के नेतृत्व में सस्त्र पुलिस बलों ने छोटका डाड़ी से गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 30 नवंबर को. कर्रा पुलिस द्वारा मघया मुंडा के घर से शराब का जखीरा बरामद किया गया था। उस समय से मघया मुंडा फरार चल रहा था।
This post has already been read 7646 times!