चिलचिलाती धूप को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची। झारखंड में मई वाली तपिश के तीखे तेवर से अप्रैल में ही लोग परेशान हैं। राजधानी रांची का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस या इसके पार चल रहा है। हालांकि, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 अप्रैल को राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 22 अप्रैल को एक-दो बार गर्जन के साथ हल्की बारिश संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 24-25 डिग्री हो सकता है। 23 अप्रैल से फिर मौसम साफ हो जायेगा।…

Read More