राज्य में दुग्ध व्यवसाय के लिए उज्जवल भविष्य : बादल पत्रलेख…

रांची। झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य में दुग्ध व्यवसाय के लिए उज्जवल भविष्य है। यह हमारे दुग्ध उत्पादकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। बादल पत्रलेख शुक्रवार को झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ एवं इंडियन डेयरी एसोसिएशन ईस्ट जोन (झारखंड चैप्टर) के तत्वावधान में श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन के सौंवे जन्मदिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह कार्यक्रम होटवार प्लांट स्थित परिसर में किया गया। मंत्री ने डॉ वर्गीज कुरियन की मूर्ति का अनावरण भी किया।…

Read More