सुबोधकांत सहाय ने पदयात्रा कर अजयनाथ शाहदेव के लिए मांगा वोट

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन के उम्मीदवार और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के लिए वोट मांगा। सहाय ने रातू में पदयात्रा कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।

सहाय ने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र में बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हटिया का विकास थम-सा गया है। यहां विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। जिस कारण जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हटिया की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक पिछले पांच वर्षों से जनता से दूर रहे। इसलिए जनता इसबार उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर यहां विकास के कार्य में तेजी आएगी।

This post has already been read 6639 times!

Sharing this

Related posts