क्षेत्र में सक्रिय हुए कांग्रेस के सुबोधकांत , भाजपा ने अब तक तय नहीं किया उम्मीदवार


रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। संभावना जतायी जा रही है कि एक-दो दिनों के अंदर भाजपा रांची लोकसभा क्षेत्र से अपने उम्मीद घोषणा कर सकती है।
उम्मीदवार घोषित होने के बाद सुबोधकांत सहाय रांची लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार को लेकर सक्रिय हो गये हैं। वह लगातार जनता के बीच में जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा वह रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। जगह-जगह जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं। हालांकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी जनसंपर्क अभियान में जुट गये हैं, लेकिन पार्टी का उम्मीदवार घोषित नहीं होने से अभी तक भाजपा कार्यकर्ता उतना सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि बहुत ही जल्द पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। इधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों से जनता को धोखा देने का काम किया है। इस बार के चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखायेगी।

This post has already been read 5404 times!

Sharing this

Related posts