छेड़छाड़ के आरोपित प्रोफेसर को छात्र-छात्राओं ने धुना, सेवा मुक्त किया गया

लोहरदगा। बीएस कॉलेज के लैंग्वेज लैब में छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में छात्र-छात्राओं ने एक प्रोफेसर की जमकर धुनाई कर दी। छात्र-छात्राओं का आक्रोश इतना बढ़ गया कि कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रों को शांत किया। कालेज के प्रिंसिपल ने प्रोफेसर मो. जुबेर अहमद को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया है। 

बताया जाता है कि मंगलवार को लोहरदगा के बीएस कॉलेज में लैंग्वेज लैब में कक्षाएं चल रही थी। छात्राओं को कंप्यूटर पर जानकारी देने के बहाने  शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। उसकी हरकतों को देखते हुए कॉलेज में हंगामा शुरू हो गया। छात्र-छात्राओं ने  शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। आरोपित प्रोफेसर जुबेर अहमद कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल किए गए थे। छात्राओं का कहना है कि पहले भी कईबार उन्होंने गलत हरकतें की हैं।

रांची के इटकी के निवासी मो. जुबेर अहमद पर हंगामे के दौरान छात्राओं से हाथापाई करने का भी आरोप है। पुलिस ने प्रिंसिपल और शिक्षकों को सुरक्षा घेरे में लेकर अलग कमरे में सुरक्षित पहुंचाया। लोहरदगा के एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस छात्राओं के बयान के आधार पर आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

This post has already been read 8571 times!

Sharing this

Related posts