क्रिसमस पर शर्लिन चोपड़ा बनीं हॉट सांता, कराया ग्लैमरस फोटोशूट

बॉलीवुड : दुनिया भर में हर जगह क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। फिर चाहे बॉलीवुड सेलेब्स हो या आम आदमी। हर किसी के ऊपर क्रिसमस का रंग चड़ा हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती है। शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो के लिए जानी जाती है।

आए दिन शर्लिन चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती है इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। क्रिसमस के मौके पर शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह बेहद सेक्सी सांता बनी हुई है। इससे पता चल रहा है कि शर्लिन चोपड़ा इस क्रिसमस को लेकर बेहद एक्साइटेड है। इससे पहले भी शर्लिन ने अपने घर की तस्वीर शेयर कि थी जिसे क्रिसमस के लिए सजाया गया है।

आपको बता दें कि इन दिनों शर्लिन चोपड़ा एंटी स्मोकिंग मुहिम भी चला चुकी हैं। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को फिट रहने की सलाह दे रही हैं। शर्लिन चोपड़ा वह एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्ले ब्वॉय मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया था इसके बाद वह काफी चर्चा में रही थी।

इसके अलावा वह कामसूत्र फिल्म में भी अपनी बोल्डनेस का जादू बिखेर चुकी हैं। कुछ समय पहले वो शाहिद कपूर की दिल बोले हड़िप्पा फिल्म में भी नजर आई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी भी शामिल थी।

आपको बता दें कि शर्लिन को दुनिया शर्लिन चोपड़ा के नाम से जानती हैं लेकिन उनका असली नाम मोना चोपड़ा है। उन्होंने अपना नाम क्यों बदला ये तो कोई नहीं जानता लेकिन इससे उनके इमेज पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वे शुरू से ही इतनी बोल्ड रही हैं। बिग स्क्रीन पर डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 2002 में तेलुगू फिल्म मधुरम से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया था।

This post has already been read 8992 times!

Sharing this

Related posts