रांची पहुंचने पर झारखंड वुड बाल टीम का शारदा फाउंडेशन ने किया स्वागत

रांची। 17वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल चैंपियनशिप की विजेता झारखंड की महिला और पुरुष टीम का शुक्रवार को रांची लौटने पर सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के राजीव रंजन एवं आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से वुड बाल खिलाड़ियों ने झारखंड का परचम पूरे देश में लहराकर राज्य का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने कहा कि झारखंड में खेल की असीम संभावनाएं है। अगर सरकार ठीक से मदद करे तो हम भी कुछ मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक गोविंद झा के अलावा नीलकमल, कुणाल किशोर, अमित साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नागपुर में टीआरएम कॉलेज में आयोजित चैंपियनशिप में 24 राज्यों की टीम के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

This post has already been read 7060 times!

Sharing this

Related posts