पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में शनिवार को बारिश के कारण भूस्खलन होने से चार घर नष्ट हो गए हैं। इसके कारण सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक रावलकोट शहर के असिसटेंट कमिश्नर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अभा तक मलबे में से दो शव बरामद किए गए हैं। जबकि बचाव अवं राहत कर्मी अन्य शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर हो  रही बारिश से राहत कर्मियों को बचाव कार्य करने में परेशानी हो रही है। साथ ही और भूस्खलन होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई में बादल फटने के कारण आई बाढ़ में 28 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य लापता हो गए थे। बाढ़ के कारण नीलम वैली में स्थित मस्जिद और घर बह गए थे।

This post has already been read 6481 times!

Sharing this

Related posts