दंपति ने की आत्महत्या. चार माह पूर्व किया था प्रेम विवाह

दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकादर गांव में दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मरने वालों की पहचान शफीउल शेख और पोरोला बीबी के रूप में की गई है। दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भूला थाना क्षेत्र के भूलाउड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह रोजगार के लिए झारखंड में रह रहे थे। पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर दावा किया जा रहा है कि आर्थिक परेशानी के कारण दोनों ने आत्महत्या की है।

इसे भी देखे : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर विजयी हुए मेहुल प्रसाद

बताया जा रहा है कि मंगलवार को आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपनी मां को फोन किया था। इसमें यह बताया था कि वह लोग मजबूरी में आत्महत्या करने जा रहे हैं। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों ने चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव में किराए के मकान में रहते थे। यहां सिटी गोल्ड चेन बेचने का काम करते थे। कोरोना काल में दोनों का धंधा ठीक नहीं चल रहा था। इस कारण उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई थी। बुधवार को परिवार के लोग दुमका पहुंच गए। घर का दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर घर का दरवाजा तोड़ा। इसमें दोनों का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को घटनास्थल सेथाने पहुंचा। गुरुवार की सुबह इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इसे भी देखे : बच्चे एवं उसकी मां को खाने पीने का सामान का वितरण.

शिकारीपाड़ा के थानेदार नवल किशोर सिंह ने कहा कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्टके बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया जाएगा।

This post has already been read 29479 times!

Sharing this

Related posts