हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो बालू घोटाला हुआ : रघुवर दास

दुमका। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो बालू घोटाला हुआ। मुंबई के ठेकेदार को झारखंड का कण-कण बेच दिया। भाई पाकुड़ में पत्थर के घोटाले में फंसा हुआ है। ये जब-जब सत्ता में आए हैं, झारखंड को लूटने का काम किया है। 40 साल से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी समाज को बहला फुसलाकर, झूठ बोलकर, उनकी भावनाओं के साथ खेलकर अपनी मत पेटी भरने और खुद का विकास करने काम किया। दास शिकारीपाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

हेमंत सोरेन ने जमीन भी लूटी

रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन ने किस तरह सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया। आप गोला के रहने वाले हैं, आपका जिला अलग है। दुमका में करोड़ों का जमीन उन्होंने कैसे खरीद लिया। पाकुड़ के पाकुडिया में करोड़ों की जमीन कैसे खरीद ली है, रांची में गरीब लल्लू उरांव की जमीन पर सोहराय भवन कैसे बना दिया। बरहेट का एमएलए बने तो आदिवासी की पांच एकड़ जमीन पर उन्होंने आलीशान मकान बना दिया।

दुमका की तरह शिकारीपाड़ा में भी बदलाव करें

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की फितरत ही रही है कि सत्ता मिलते ही इन्हें क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं बल्कि झारखण्ड को कैसे लूटें, इसकी चिंता रहती है। 40 साल आपने जेएमएम पार्टी के प्रतिनिधि को सांसद बनाया, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। फिर आपने 2019 में दुमका के ही सुनील सोरेन को अपना प्रतिनिधि चुना। शिकारीपाड़ा में भी 40 साल से यही स्थिति है, शिकारीपाड़ा विकास से दूर है। आप 2019 के विधानसभा चुनाव में परितोष सोरेन को अवसर दें। शिकारीपाड़ा के विकास को गति मिलेगी। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अब बूढ़ा मोर्चा हो गया है।

वर्तमान सरकार ने आप तक बिजली पहुंचाई। घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। 2024 से पहले हर घर में नल से जल देने का काम हम पूरा करेंगे। पांच वर्ष तक एक भी दिन छुट्टी लिए बिना वर्तमान सरकार ने राज्य की जनता के लिए काम किया है। शिकारीपाड़ा समेत पूरा संथालपरगना का विकास मेरी प्राथमिकताओं में है। आप सिर्फ परितोष सोरेन को जिताकर शक्ति प्रदान करें। जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर शिकारीपाड़ा विकसित विधानसभा बनाने की दिशा में कार्य करें। इसलिए कोतो फूल की क्रांति लाएं। हर घर में कोतो फूल खिलाएं।

This post has already been read 8626 times!

Sharing this

Related posts