डकैती का खुलासा, छह गिरफ्तार

रांची। जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई डकैती का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विशाल शर्मा, शिबु कुमार यादव, सुनील यादव, सचिन महतो, सुशील सिंह और अरविंद प्रसाद शामिल है। इनके पास से लैपटाप, पीएसपी, एचडी कैमरा, सीसीटीवी का डीवीआर, सोने का लोकेट, चांदी का सिक्का, हेक्सा ब्लैड, लोहे का रॉड और भुजाली बरामद किया गया है। एसएसपी अनुप बिरथरे ने शनिवार को बताया कि 11 अगस्त की रात अज्ञात अपराधियों ने बागबेड़ा के ट्रैफिक कॉलोनी निवासी मास्टर संतोष कुमार के घर की ग्रील काटकर उसे बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अपराधियों ने इस घटना के अलावा भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। एसएसपी ने बताया कि सुशील सिंह का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।

This post has already been read 7761 times!

Sharing this

Related posts