राजद ने की पांच उम्मीदवारों की घोषणा, सुरेश पासवान देवघर से लड़ेंगे चुनाव

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के ऐलान के बाद रविवार को राजद ने पांच सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि बरकट्ठा और कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड महागठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल है। गठबंधन के तहत राज्य की 81 विधानसभा सीटों में झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद को सात सीटें मिली है।

This post has already been read 7708 times!

Sharing this

Related posts